सीतामढ़ी, मार्च 10 -- पुपरी। पुपरी मद्य निषेध थाना पुलिस के द्वारा सुरसंड के विररख पेट्रौल पम्प के समीप शराब बिक्री रोकथाम को लेकर वाहन जांच अभियान चलाया गया। इस दौरान बाइक सवार एक तस्कर को शराब के साथ गिरफ्तार कर लिया है। तलाशी के दौरान तस्कर के पास से 72 बोतल नेपाली शराब बरामद की गई है। तस्कर की पहचान बाजपट्टी के वलहा मनोरथ निवासी रामाशीष भंडारी के पुत्र इंद्रदेव भंडारी के रूप में की गई हैं। इस सम्बंध में एसआई मणिकांत कुमार के द्वारा गिरफ्तार तस्कर के विरुद्ध एफआईआर कराई गई है। पुलिस ने गिरफ्तार तस्कर को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...