चंदौली, फरवरी 21 -- पीडीडीयू नगर। मुगलसराय कोतवाली अंतर्गत पीडीडीयू जंक्शन के सर्कुलेटिंग एरिया से शनिवार को दो शराब तस्करों को दबोच लिया। चेकिंग के दौरान 02 ट्राली बैग से कुल 51 लीटर अंग्रेजी शराब बरामद हुई है। कोतवाल संतोष कुमार सिंह ने बताया कि मुखबिर की सूचना के आधार पर चेकिंग के दौरान वीआईपी गेट डिलक्स शौचालय के सामने से 02 संदिग्ध व्यक्तियों को पकड़ लिया गया। उनके पास मिले ट्राली बैग की तलाशी लेने पर शराब बरामद हुई। पकड़े गए आरोपी बिहार के पटना जिले के दिघाबाटा निवासी सागर कुमार और परसा बाजार निवासी मनोज कुमार के खिलाफ केस दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.