बगहा, फरवरी 19 -- नौतन। पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार थाना क्षेत्र के विशम्भर पुर छरकी से शराब के धंधेबाज को गिरफ्तार किया। पकड़ा गया धंधेबाज हिरा मुखिया उर्फ हिरा लाल मुखिया बताया गया। थानाध्यक्ष प्रमोद कुमार पासवान ने बताया कि मंगलवार की संध्या पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि विशम्बर पुर छरकी में हिरालाल मुखिया लुक छुप कर शराब की बिक्री करता है। बताया कि प्राप्त सुचना के आलोक में कार्रवाई की गई और 60 पीस बंटी बबली शराब के साथ धंधेबाज को पकड़ लिया गया।पुछताछ के बाद पुलिस आगे कार्रवाई में जुट गई है। इधर दक्षिण तेल्हुआ नौराही से पुलिस ने वारंटी विश्वनाथ यादव को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.