भभुआ, फरवरी 9 -- पेज चार भभुआ। महमूदगंज पुलिया के पास से उत्पाद विभाग की पुलिस ने 39 लीटर शराब के साथ आरोपित को गिरफ्तार किया। उत्पाद थानाध्यक्ष अमरेश कुमार ने बताया कि गिरफ्तार 29 वर्षीय सुजीत कुमार दुर्गावती थाना क्षेत्र के सावठ गांव निवासी चंद्रदेव प्रसाद चौरसिया का पुत्र है। वह ऑटो में शराब छुपाकर यूपी से ला रहा था। जांच में पकड़ा गया। उसके खिलाफ केस दर्ज कर उसे जेल भिजवा दिया गया। देसी शराब के साथ तस्कर को पुलिस ने दबोचा भगवानपुर। कृष्णापुर गांव से अम्पी बिंद नामक एक व्यक्ति को पुलिस ने आठ लीटर देसी महुआ शराब के साथ गिरफ्तार किया। इसकी जानकारी थाना के मुंशी कमलेश पासवान और नवीन कुमार ने दी। थाना ध्यक्ष चंद्रशेखर शर्मा ने बताया कि गिरफ्तार कारोबारी के विरुद्ध थाने में मामला दर्ज कर उसे जेल भेज दिया गया है। भभुआ व चैनपुर पुलिस ने दो को ...