मोतिहारी, मार्च 13 -- घोड़ासहन। झरोखर थाना क्षेत्र के नेपाल बॉर्डर के निकट पीठवा पूरबारी टोला स्थित महुआ गाछी में वाहन जांच के क्रम में पुलिस ने कोल्ड ड्रिंक की बोतल में भर कर बाइक से लाये जा रहे नेपाली शराब को जब्त किया है। थानाध्यक्ष मो.असलम अंसारी ने बताया कि पकड़े गये धंधे बाज की पहचान सिकन्दर कुमार के रूप में की गयी है। जिसे प्राथमिकी दर्ज कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...