भभुआ, अप्रैल 15 -- भभुआ। मोहनियां चेकपोस्ट के पास से उत्पादन विभाग की पुलिस ने 20.540 लीटर देसी शराब के साथ दो धंधेबाजों को गिरफ्तार कर बाइक को जब्त किया। उत्पाद थानाध्यक्ष अमरेश कुमार ने बताया कि गिरफ्तार लोगों में रोहतास जिला के डेहरी निवासी देवनाथ पाल तथा कालीचरण चौधरी शामिल हैं। दोनों यूपी से शराब लेकर आ रहे थे। जांच अभियान के दौरान वह पकड़े गए। उन्हें जेल भिजवा दिया गया। फोटो- 15 अप्रैल भभुआ- 13 कैप्शन- मोहनियां चेकपोस्ट पर शराब और बाइक के साथ गिरफ्तार आरोपित व उत्पाद विभाग की पुलिस टीम। मारपीट में एक महिला सहित दो घायल भभुआ। जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रो में आपसी विवाद को लेकर हुई मारपीट में एक महिला सहित दो लोग घायल हो गए। यह भी पढ़ें- शराब व बाइक के साथ तस्कर गिरफ्तार घायलों में छोटका सगरा की गुड़िया कुमारी व तेंदुआ के पंकज कुमार शा...