भभुआ, सितम्बर 1 -- शराब व कार के साथ दिल्ली का युवक गिरफ्तार भभुआ। चैनपुर-भभुआ पथ में राइस मिल के पास एक्सयूवी कार से 338.25 लीटर अंग्रेजी शराब बरामद कर उत्पाद पुलिस ने चालक को गिरफ्तार किया है। उत्पाद थानाध्यक्ष गुंजेश कुमार ने बताया कि गिरफ्तार 20 वर्षीय आदित्य गुप्ता न्यू दिल्ली स्थित फिगडी थाना क्षेत्र के संग्राम विहार निवासी भुवनेश्वर कुमार गुप्ता का पुत्र है। पुलिस ने कार व शराब को जब्त कर आदित्य को लेकर थाने पहुंची। उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। कैप्शन- भभुआ थाना क्षेत्र के चैनपुर-भभुआ पथ में एक राइस मिल के पास कार से बरामद शराब के साथ आरोपित और उत्पाद थाने की पुलिस। यह भी पढ़ें- Bhabua News: शराब व कार के साथ दिल्ली का युवक गिरफ्तार

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...