देहरादून, अप्रैल 7 -- सुराज सेवा दल के कार्यकर्ताओं ने प्रदेश में बढ़ते नशे और अनियमित रूप से बांटे जा रहे शराब के लाइसेंसों के विरोध में आबकारी मुख्यालय पर प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने नियमों के विरुद्ध दिए गए सभी लाइसेंस तत्काल निरस्त करने की मांग की। जिला अध्यक्ष सुमित अग्रवाल ने कहा कि उत्तराखंड की 'देवभूमि' आज 'दैत्य भूमि' में तब्दील होती जा रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि बाहरी माफिया काले धन को सफेद करने के लिए राज्य में पब, बार और शराब के ठेकों का संचालन कर रहे हैं, जिससे युवा पीढ़ी नशे की चपेट में आ रही है। उन्होंने विभाग में व्याप्त गंभीर अनियमितताओं और सरकारी भूमि पर चल रहे ठेकों की जांच की मांग की। चेतावनी दी कि यदि जल्द ही इन अनियमितताओं पर नकेल नहीं कसी गई, तो संगठन उग्र प्रदेशव्यापी आंदोलन के लिए बाध्य होगा। इस प्रदर्शन में ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.