सीवान, मई 10 -- नौतन,एक संवाददाता। स्थानीय पुलिस ने वाहन जांच के दौरान बाइक पर लदी शराब पकड़ा है। जबकि शराब तस्कर पुलिस को देख बाइक व शराब छोड़कर फरार हो गया। पुलिस के अनुसार गश्ती करने के दौरान सूचना मिली कि यूपी से एक बाइक पर शराब की खेप लेकर एक तस्कर बिहार में सप्लाई करने के लिए जा रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस ने संभावित रास्तों पर चौकसी बढ़ा दी तथा वाहन जांच करने लगी। इसी बीच मीठा पुल के समीप यूपी की ओर से बाइक पर बोरी लादे एक युवक को तलाशी के लिए रुकने का इसारा किया। वहीं पुलिस को अचानक सामने देख शराब तस्कर बाइक व शराब फेंक कर भागने लगा। पुलिस ने तस्कर का काफी दूर तक उसका पीछा किया। लेकिन कीचड व झाड़ी का फायदा उठाकर वह भागने में सफल हो गया। पुलिस ने बाइक पर लदी बोरी की तलाशी ली। जिसमें से छः कार्टून से 54 लीटर शराब बरामद किया गया। था...