मुजफ्फरपुर, मार्च 30 -- मुजफ्फरपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। शराब मामले में कार जब्त होने पर लूट की एफआईआर दर्ज कराने बोचहां थाना पर पहुंचा कार चालक सह मालिक जांच में पकड़ा गया। थानाध्यक्ष को फर्जीवाड़ा का पता लगा और उन्होंने आरोपित धंधेबाज को हिरासत में ले लिया। शनिवार की देर रात उसे उत्पाद विभाग के हवाले कर दिया गया। उसकी निशानदेही पर फरार आरोपित रंधीर की तलाश में छापेमारी की जा रही है।दरअसल, उत्पाद विभाग की टीम ने एसकेएमसीएच के समीप से शनिवार सुबह कार जब्त की। मौके से दो धंधेबाज फरार हो गए थे। कार से 68 बोतल शराब जब्त की गई थी। उत्पाद विभाग आगे की कार्रवाई में जुटी थी। इसी बीच शाम में रामपुर हरि का कार चालक सह मालिक शिवम कुमार बोचहां थाने पर पहुंचा। उसने पुलिस को बताया कि पिस्टल के बल पर उसकी कार लूट ली गई है।बोचहां थानाध्यक्ष ने अपने स्...