गया, दिसम्बर 10 -- पंचानपुर - बेलागंज मुख्य मार्ग पर चुल्हाड़ा मोड़ के पास से पुलिस ने शराब लदा कार जब्त किया। ऑटो से 240 लीटर देसी शराब बरामद किया गया। कार्रवाई पुरा थाना की पुलिस ने की है। पुरा थाना के एसएचओ अजय कुमार ने बताया कि आल्टो कार की जांच के दौरान पाउच में रखा 240 लीटर देसी शराब बरामद किया गया। पुलिस ने मौके पर से कार चालक युवक को कार सहित गिरफ्तार कर थाना ले आई। गिरफ्तार धंधेबाज की पहचान बेलागंज थाना क्षेत्र के अमेरा गांव निवासी किशोरी साव के पुत्र रंजन कुमार के रूप में हुई। पकड़े गए युवक के विरुद्ध मद्ध निषेध अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज कर उसे न्यायालय को सुपुर्द कर दिया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...