लखीमपुरखीरी, मई 15 -- मिलावटी शराब बिक्री की सूचना पर पुलिस ने कस्बा में रोडवेज बस स्टेशन के पास संचालित अंग्रेजी शराब की दुकान से मिलावटी शराब बनाते समय दो युवकों को दबोच लिया और उनके पास से मिलावटी शराब बरामदगी हुई। पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद एक आरोपी के खिलाफ अवैध रूप से ठेका के भीतर मिलने के मामले में कार्रवाई की है। रोडवेज बस स्टेशन के पास संचालित अंग्रेजी शराब की दुकान की गोदाम में मिलावटी शराब बनाते समय पुलिस ने दो आरोपियों को शराब के साथ दबोचा था । सीओ अरुण कुमार सिंह ने बताया मामले की जानकारी मिली है। आबकारी निरीक्षक हरदा नारायण पांडे की तहरीर पर केस दर्ज किया गया है। यह भी पढ़ें- 467 बोतल शराब के साथ दो गिरफ्तार विवेचना कस्बा इंचार्ज को सौंपी गई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...