मुजफ्फरपुर, अप्रैल 3 -- मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता। करजा में शराब के साथ जब्त की गई स्कॉर्पियो की नीलामी पर सवाल उठ रहे हैं। इस स्कॉर्पियो को फर्जी नंबर प्लेट के साथ जब्त किया गया था। उसी नंबर से इसकी नीलामी की जा रही है। जबकि, गाड़ी पर अंकित इंजन व चेसिस नंबर से जांच में पाया जा रहा है कि यह स्कॉर्पियो झारखंड के दुमका से निबंधित है।नीलामी में बोली लगाने के लिए अग्रिम राशि जमा कराने आ रहे इच्छुक मो. गुफरान, लाल मोहम्मद, मो. फैयाज आदि व्यक्ति ने मद्य निषेध के सहायक आयुक्त विजय शेखर दूबे से मिलकर इस पर सवाल उठाया है। उनकी मांग है कि गाड़ी के इंजन व चेसिस नंबर के आधार पर नीलामी की जाए। उनकी आपत्ति है कि फर्जी ढंग से लगाए गए नंबर के आधार पर नीलामी होने पर गाड़ी के पुनर्निबंधन में परेशानी होगी। वर्तमान में लगे नंबर प्लेट की गाड़ी मधुबनी से न...