पटना, सितम्बर 2 -- बिहार के पटना जिले के बाढ़ में कथित तौर पर शराब में जहर मिलाकर 4 लोगों की हत्या करने के मामले में नया मोड़ आया है। इस मामले में गिरफ्तार बेढ़ना गांव के मुख्य आरोपी लाली कुमार की बहन गुरुवार को पुलिस थाने पहुंच गई। उसने पुलिस जांच पर गंभीर सवाल खड़े करते हुए प्रेम प्रसंग में चारों की हत्या किए जाने की बात को पूरी तरह खारिज कर दिया। महिला ने कहा कि उसका मृतक निशु से कोई अफेयर नहीं चल रहा था। वह उसका भतीजा था। महिला ने यह भी आरोप लगाया कि पुलिस ने इस केस को जल्द रफा-दफा करने के चक्कर में जबरन उसके भाई को फंसाया है। उसने पुलिसकर्मियों पर मानहानि का केस करने चेतावनी भी दी। बाढ़ थाने के बाहर मीडिया से बातचीत में महिला ने कहा कि उसके भाई लाली कुमार ने शराब में जहर नहीं मिलाया था। मेरा नाम लेकर जबरन उसे फंसाया जा रहा है। महिला ...