पटना, फरवरी 26 -- बिहार में शराबबंदी पर अब विपक्ष के साथ-साथ सत्ता पक्ष के नेता भी नीतीश सरकार को घेरने में जुट गए हैं। भारतीय जनता पार्टी (BJP) के विधायक विनय बिहारी ने एक बार फिर दावा किया है कि शराबबंदी कानून लागू होने के बावजूद राज्य में हर जगह दारू उपलब्ध है। उन्होंने यह तक कहा कि शराब मिलल है, तभी तो लोग हिलल है, यानी शराब मिल रही है, तभी तो लोग हिल रहे हैं। इससे पहले, राष्ट्रीय लोक मोर्चा (RLM) के विधायक माधव आनंद ने भी शराबबंदी पर सवाल उठाए थे। पश्चिम चंपारण जिले के लौरिया से विधायक विनय बिहारी ने गुरुवार को विधानसभा परिसर में मीडिया से बातचीत में कहा कि बिहार में शराबबंदी सख्ती से लागू होनी चाहिए। उन्होंने आरोप लगाया कि पुलिस की मिलीभगत से राज्य में अवैध रूप से शराब आती है और बिकती भी है। उन्होंने अपनी ही सरकार से मांग की है कि श...