समस्तीपुर, अप्रैल 20 -- वारिसनगर। थाना क्षेत्र में पुलिस ने अलग अलग गांवों में छापेमारी कर दो आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया। शादीपुर बथनाहा एवं मनियारपुर गांव में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए शराब मामले में दो लोगों को गिरफ्तार किया है। थानाध्यक्ष सर्वेश कुमार झा ने बताया कि शराब मामले में फरार चल रहे शादीपुर बथनाहा गांव निवासी गोपाल सहनी को गिरफ्तार किया गया। वहीं मनियारपुर गांव से लाल बाबू महतो को शराब के साथ पकड़ा गया। दोनों आरोपियों से पूछताछ के बाद सोमवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...