बेगुसराय, दिसम्बर 16 -- बलिया, एक संवाददाता। स्थानीय पुलिस ने थाना क्षेत्र के लखमिनियां डोमटोली में छापेमारी कर शराब मामले के दो आरोपित को गिरफ्तार किया गया है। दोनों मंगलवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। थानाध्यक्ष विकास कुमार राय ने बताया कि थाना कांड संख्या 360/24 मामले के आरोपी लखमिनियां निवासी सौदागर यादव के पुत्र मनीष यादव एवं टुना यादव के पुत्र मुकेश कुमार को गिरफ्तार किया गया है। उस पर मद्य निषेध की धारा के तहत प्राथमिकी दर्ज थी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...