मुंगेर, दिसम्बर 24 -- मुंगेर, एक संवाददाता। जमालपुर थाना कांड संख्या- 154/2021 में अदालत ने मंगलवार को अहम फैसला सुनाया है। अवैध शराब बरामदगी के इस मामले में आरोपी संतोष कुमार को दोषी पाते हुए 5 वर्ष के कारावास एवं एक लाख रुपये जुर्माने की सजा सुनाई गई है। जुर्माने की राशि जमा नहीं करने पर अतिरिक्त 2 माह का कारावास भुगतना होगा। प्राप्त जानकारी के अनुसार, 3 अगस्त 2021 को जमालपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत सदर बाजार, गली नंबर-2 के पास गश्ती के दौरान जमालपुर थाना के तत्कालीन सहायक अवर निरीक्षक राजेश कुमार ने संतोष कुमार, पिता अरविन्द बिन्द, निवासी सदर बाजार गली नंबर-2, मोहनपुर, थाना जमालपुर, जिला मुंगेर के पास से एक झोले में रखी 180 मिलीलीटर की 5 पैकेट ऑफिसर चॉइस अंग्रेजी शराब बरामद की थी। इसके बाद आरोपी के विरुद्ध बिहार मद्यनिषेध एवं उत्पाद संशोध...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.