दरभंगा, जनवरी 4 -- बेनीपुर। उत्पाद थाना बेनीपुर ने शराब मामले में तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। सूत्रों के मुताबिक गत तीन जनवरी को बहेड़ा थाना क्षेत्र के करहरी से एक शराब तस्कर को दो लीटर चुलाई शराब के साथ गिरफ्तार किया गया। वहीं, बहेड़ा वार्ड चार से दो शराबियों को गिरफ्तार किया गया। एसएचओ सिद्धार्थ कुमार ने बताया कि मामले में आगे की कार्रवाई चल रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...