मुजफ्फरपुर, अप्रैल 1 -- ​मुजफ्फरपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। शराब मामले में जब्त 70 वाहनों की नीलामी आठ अप्रैल को होगी। इसमें बाइक, स्कूटी, तीन पहिया, चार पहिया और ट्रक से लेकर कई अन्य गाड़ियां शामिल हैं। इनकी कीमत दस हजार रुपये से लेकर 4.6 लाख रुपये तक रखी गई है। ये सभी जब्त वाहन छाता चौक स्थित उत्पाद थाना के अलावा, काजी मोहम्मदपुर, मीनापुर, जैतपुर, पारू, बरुराज, सरैया, देवरिया, करजा, मुशहरी, कांटी, मोतीपुर, हत्था और पियर समेत अन्य थाना परिसर में लगी हैं। शहर के स्टेशन रोड स्थित जिला परिषद के भवन में आठ अप्रैल की सुबह साढ़े 11 बजे से इसको लेकर बोली लगेगी। यदि निर्धारित तिथि को सभी वाहनों की नीलामी पूरी नहीं हो पाती है तो प्रक्रिया अगले तिथि को भी जारी रहेगी। पहले चरण के बाद बचे हुए वाहनों के लिए दूसरे नीलामी 17 और तीसरे नीलामी 28 अप्रैल क...