जहानाबाद, अप्रैल 7 -- काको, निज संवाददाता एसपी अपराजित लोहान के निर्देश पर शराब के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान में काको थाने की पुलिस में काको में छापेमारी कर 11 लीटर शराब बरामद करते हुए एक धंधेबाज को गिरफ्तार किया है। इस मामले में थाना प्रभारी राहुल कुमार ने बताया कि गुप्त सूचना पर की गई छापेमारी में तीन घरों से कुल 11 लीटर शराब बरामद किया गया जहां दो लीटर शराब के साथ उमेश मांझी को मौके से गिरफ्तार किया गया है। वहीं दो अन्य धंधेबाज पुलिस की भनक पाकर भाग निकला। उन्होंने बताया कि शराब के पूर्व के कांड के मामले में तिताई बीघा गांव से मुन्नी देवी तथा सतेंद्र मांझी को भी गिरफ्तार किया गया है। वहीं हमीनगर निवासी मिथिलेश गोस्वामी को शराब के नशे में हंगामा मचाते पकड़ा गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्र...