मधुबनी, अप्रैल 28 -- जयनगर। पुलिस ने 18 लीटर नेपाली शराब संग एक धंधेबाज को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपित मधुबनी के संतुनगर निवासी राहुल कुमार धनकाड़ है। जिसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। इधर पुलिस ने एसड्राइव के तहत दो फरार शराब धंधेबाज को गिरफ्तार किया गया। थानाध्यक्ष अमित कुमार ने बताया कि गिरफ्तार शराब धंधेबाज दुल्लीपट्टी निवासी गणेश मंडल तथा मनोज मंडल है। जो काफी दिनो से फरार था। गिरफ्तारी एसआई हीरा मणी द्वारा किया गया। गिरफ्तार आरोपित को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...