मोतिहारी, अप्रैल 19 -- लखौरा । पुलिस ने पुअनि प्रवीण कुमार के नेतृत्व में थाना क्षेत्र के बरवा मुशहर टोली में छापेमारी कर शराब तस्करी मामले के आरोपी नन्हक माझी एवं मारपीट मामले के वारंटी लक्ष्मीपुर गांव निवासी विजय कुमार को गिरफ्तार किया है । इस बावत थानाध्यक्ष प्रवीण कुमार पासवान ने रविवार को बताया कि गिरफ्तार दोनों व्यक्ति को जेल भेज दिया गया। लखौरा पुलिस की शराब मामले में आरोपियों के विरुद्ध लगातार कार्रवाई से तस्करों में हड़कंप है । यह भी पढ़ें- नशीले इंजेक्शन की तस्करी में अंतरराज्यीय गिरोह के दो अभियुक्त दबोचे

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...