मधुबनी, मई 24 -- झंझारपुर/ मधेपुर। मधेपुर थाना पुलिस ने शराब मामले में फरार चल रहे एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान घोघरडीहा थाना क्षेत्र के किशनीपट्टी गांव वार्ड संख्या पांच निवासी कारी यादव के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार एसआई सह कांड अनुसंधानक आनंद कुमार रजक ने पुलिस बल के सहयोग से छापेमारी कर आरोपी को गिरफ्तार किया। मधेपुर थाना में आरोपी के विरुद्ध बिहार मद्य निषेध अधिनियम के तहत पूर्व से मामला दर्ज था। थानाध्यक्ष विश्वजीत कुमार ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी को रविवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...