मुजफ्फरपुर, अप्रैल 17 -- साहेबगंज, हिसं। थाना क्षेत्र के अहियापुर गांव निवासी शराब माफिया सुनील कुमार बुधवार से लापता है। शुक्रवार को पूर्वी चंपारण के बीजधरी ओपी के चकदरिया पुल के समीप रघवा नदी से उसकी स्कूटी बरामद हुई है। बीजधरी ओपी पुलिस स्कूटी जब्त कर ली है। मामले में सुनील की पत्नी मूर्ति कुमारी ने साहेबगंज थाना में आवेदन दिया है। इसमें पति के लापता होने की शिकायत की गई है। सुनील अहियापुर गांव के मोती साह का पुत्र है।पड़ोसियों ने बताया कि पांच वर्ष पहले सुनील ने बीजधरी गांव के संतोष कुशवाहा की पुत्री मूर्ति से अंतरजातीय विवाह किया था। उसको एक पुत्री है। बताया जाता है कि बुधवार को पत्नी से कहा सुनी हुई थी। इसके बाद मूर्ति मायके जाने के लिए निकल गई। सुनील स्कूटी लेकर घर से निकल गया। इस घटना को लेकर घर में कोहराम मच गया है। थानाध्यक्ष सुन...