रिषिकेष, मार्च 14 -- ऋषिकेश में शराब माफियाओं के बढ़ते आतंक को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं ने नाराजगी जताई है। उन्होंने ऋषिकेश सीओ से मुलाकात कर पार्षद पति पर हमले के आरोपी शराब माफियाओं के खिलाफ कार्रवाई करने की गुहार लगाई है। शनिवार को भाजपा कार्यकर्ता सीओ नीरज सेमवाल से मिले। भाजपा मंडल अध्यक्ष मनोज ध्यानी ने कहा कि चार दिन पूर्व चंद्रेश्वर नगर में शराब माफियाओं ने पार्षद पति चंद्रेश्वर यादव पर जानलेवा हमला कर घायल कर दिया था, जिसमें एक आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार भी किया, लेकिन अन्य आरोपी फरार चल रहे हैं। उन्होंने कहा कि ऋषिकेश के कई क्षेत्रों में प्रतिबंध के बावजूद अवैध रूप से शराब बेच रहे माफियाओं के हौसले बुलंद है, जब भी क्षेत्र के जनप्रतिनिधि या समाजसेवी नशे के खिलाफ आवाज उठाता है तो उनपर हमला कर दिया जाता है। कहा कि इन शराब माफियाओं क...