गया, मई 23 -- जिले में शराब माफियाओं की पकड़ इतनी मजबूत हो चुकी है कि पुलिस की लगातार कार्रवाई और नाकेबंदी के बावजूद तस्करी थमने का नाम नहीं ले रही। 17 मई से 22 मई तक महज छह दिनों में पुलिस ने 4665 लीटर विदेशी शराब, 974 लीटर देसी महुआ शराब और 5250 लीटर स्प्रिट जब्त किया। इस दौरान कई वाहनों के साथ 32 तस्करों को गिरफ्तार किया गया। सीमावर्ती इलाकों से जंगल के रास्ते हो रही सप्लाई यह भी पढ़ें- शराब माफियाओं का नेटवर्क मजबूत, छह दिनों में 5639 लीटर शराब जब्ततस्करों की सक्रियता सूत्रों के अनुसार झारखंड से सटे सीमावर्ती इलाकों में बाइकर्स गिरोह सबसे ज्यादा सक्रिय हैं। तस्कर छोटे-छोटे पैकेट और गैलन में शराब भरकर जंगल और पगडंडियों के रास्ते बिहार में प्रवेश कर रहे हैं। गुरुपा, बाराचट्टी और फतेहपुर के जंगल शराब तस्करों के लिए सुरक्षित कॉरिडोर बन चु...