भागलपुर, जून 2 -- पीरपैंती, निज प्रतिनिधि। बाखरपुर दियारा से मिर्जाचौकी झारखंड मुख्य मार्ग में जब थानाध्यक्ष नागेंद्र कुमार के नेतृत्व में पुलिस गश्त कर रही थी तो देर शाम एक बाइक सवार पुलिस को देखते ही एक झोला फेंक फरार होने में कामयाब रहा। पुलिस ने झोला चेक किया तो उसमें देसी महुआ शराब की पांच बड़ी बोतलें पाई गई। थानाध्यक्ष ने बताया कि कार्रवाई की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...