आरा, दिसम्बर 12 -- -आरा के नवादा थाना क्षेत्र के प्राइवेट बस स्टैंड में मारपीट और युवक को गोली मारे जाने का मामला -मारपीट में जख्मी रघु रंजन के बयान पर दर्ज की प्राथमिकी, धरपकड़ में जुटी पुलिस आरा। हिन्दुस्तान संवाददाता आरा के नवादा थाना क्षेत्र के प्राइवेट बस स्टैंड में मारपीट और गोलीबारी के मामले में प्राथमिकी दर्ज करा दी गयी है। मारपीट में घायल श्री टोला निवासी रघु रंजन के बयान पर आठ लड़कों के खिलाफ केस किया गया है। इनमें नवादा थाने के करमन टोला निवासी पवन उर्फ ढेलु, रस्सी बगान निवासी राहुल यादव उर्फ टिगरी, श्रीटोला निवासी मंटू यादव, अंशु कुमार, भोला यादव, प्रकाश यादव, जय प्रकाश यादव औ धर्मेंद्र पासवान को नामजद किया गया है। सभी पर शराब बेचने से मना करने पर मारपीट करने और गोली मारने का आरोप लगाया गया है। इधर, प्राथमिकी दर्ज करने के बाद ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.