आरा, अगस्त 9 -- शराब के खिलाफ बड़हरा पुलिस की कार्रवाई आरा। हिन्दुस्तान संवाददाता भोजपुर के बड़हरा थाने की पुलिस ने शराब के खिलाफ जोरदार अभियान चलाया गया। इसके तहत पुलिस ने पिछले 24 घंटे के अंदर शराब बेचने और पीने के आरोपी में 11 लोगों को गिरफ्तार किया है। 197 लीटर देसी और 18 लीटर अंग्रेजी शराब भी बरामद की गयी है। इनके पास से दो बाइक भी जब्त की गयी है। पुलिस अधीक्षक राज ने बताया कि शराब बेचने और पीने में मोहनपुर निवासी सुरेंद्र राय, छिनती के बाग निवासी उमेश चौधरी, अरुपन चौधरी, करना गांव निवासी हरे कृष्ण पासवान, एकौना निवासी रविंद्र सिंह, केशोपुर गांव निवासी नीतीश कुमार, मोहनपुर करजा निवासी सुनील कुमार, शालीग्राम सिंह के टोला निवासी अमरजीत कुमार, उपेंद्र कुमार, नेकनाम टोला निवासी राम बाबू राय और दारोगा राय शामिल हैं। उन्होंने बताया कि शराब...