उरई, जनवरी 4 -- आटा। निर्धारित रेट से लेकर नियमानुसार शराब बिक्री के निर्देश हैं। अनुज्ञापी कारस्तानी करने से बाज नहीं आ रहे। इसको लेकर आटा का अंग्रेजी शराब ठेका एक बार फिर सवालों के घेरे में आ गया है। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो ने आबकारी विभाग की कार्यप्रणाली और ठेके की निगरानी व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। वीडियो में देखा जा सकता है कि शराब की बोतल का ढक्कन बिना सील तोड़े ही खुल जा रहा है। आरोप है कि ठेके पर क्वार्टर में पानी मिलाकर ग्राहकों को बेचा जा रहा है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि ठेके पर क्वार्टर में पानी मिलाकर शराब बेची जा रही है। मिलावट के साथ-साथ ठेके पर ओवररेटिंग का भी गंभीर आरोप लगा है। विरोध करने पर ठेका कर्मियों द्वारा बदसलूकी का भी आरोप लगाया गया है। आबकारी इस्पेक्टर नागेंद्र सिंह ने बताया वीडियो की...