सिमडेगा, अप्रैल 10 -- सिमडेगा, प्रतिनिधि। जिला के विभिन्न थाना क्षेत्र में थाना प्रभारी के नेतृत्व में अवैध देशी शराब बिक्री के विरूद्ध लगातार छापामारी अभियान चलाया जा रहा है। दो अप्रैल से आठ अप्रैल तक चले अभियान के दौरान 537 किलोग्राम अवैध महुआ जावा को निष्ट किया गया। साथ ही अवैध शराब बनाने के लिए उपयोग होने वाली भट्ठी को भी नष्ट किया गया। पुलिस ने अवैध शराब की रोकथाम एवं नशामुक्त समाज के निर्माण में आम जनता से लगातार सहयोग की अपील भी कर रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...