जहानाबाद, मई 8 -- काको, निज संवाददाता। अपराधियों एवं वारंटियों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत पाली पुलिस ने शराब बिक्रेता समेत दो लोगों को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई एसपी अपराजित लोहान के निर्देश पर की गई। थानाध्यक्ष शिशुपाल कुमार ने बताया कि उतरसेरथू गांव में छापेमारी के दौरान शराब बिक्री के मामले में आरोपी योगेन्द्र मांझी को गिरफ्तार किया गया। पुलिस को उसके खिलाफ लंबे समय से शिकायत मिल रही थी। वहीं, मोगलबीघा गांव में कार्रवाई करते हुए इस्तहार वारंटी बिगन यादव को भी गिरफ्तार किया गया। पुलिस के अनुसार दोनों आरोपियों से आवश्यक पूछताछ के बाद उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। -काको से ताबिश इमाम की रिपोर्ट

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...