उन्नाव, अप्रैल 5 -- हिलौली। मौरावां पुलिस व आबकारी टीम ने संयुक्त रुप से रविवार को कच्ची शराब के विरुद्ध छापेमारी की। इस दौरान धनोखर मजरे मवई गांव निवासी मोतीलाल पुत्र शिवरतन को शराब बिक्री करते हुए गिरफ्तार किया गया। मौके पर 22 लीटर शराब बरामद करके आबकारी अधिनियम के तहत केस दर्ज की गई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...