आरा, जनवरी 22 -- बिहिया। पुलिस ने नगर से पूर्व में हुई शराब बरामदगी के मामले में फरार चल रहे एक आरोपित को छापेमारी कर गिरफ्तार किया है। थानाध्यक्ष सुंदरेश्वर कुमार दास ने बताया कि इस मामले में बिहिया के राजा बाजार निवासी फखरूद्दीन अंसारी का पुत्र बबलू अंसारी कई दिनों से फरार चल रहा था। उसे गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने पकड़े गये आरोपित को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...