बेगुसराय, दिसम्बर 15 -- मंसूरचक। थाना क्षेत्र के फरपुरा गांव निवासी व मंसूरचक थाना के शराब बरामदगी मामले के फरार आरोपित मोहन ठाकुर को पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर रविवार को गिरफ्तार कर लिया। थानाध्यक्ष गोविंद कुमार पाण्डेय ने बताया कि गिरफ्तार आरोपित सितंबर में बरामद की गई शराब के मामले में नामजद है। वह तब से फरार चल रहा था। वहीं, दूसरी ओर मंसूरचक थाना काण्ड संख्या 111/25 के आरोपित समसा गांव निवासी दिलीप महतो को गिरफ्तार कर सोमवार को बेगूसराय न्यायालय भेज दिया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...