भागलपुर, दिसम्बर 10 -- भागलपुर, कार्यालय संवाददाता। शराब बरामदगी मामले में मधुसूदनपुर थाना क्षेत्र के किशनपुर निवासी अनिल कुमार को दोषी करार दिया गया है। अमडंडा थाना पुलिस ने 13 जुलाई, वर्ष 2021 को अभियुक्त को 88.50 लीटर विदेशी शराब के साथ गिरफ्तार किया था। भागलपुर व्यवहार न्यायालय के विशेष उत्पाद न्यायालय एक सौरभ कुमार वर्मा की अदालत में चल रहा है। सजा के बिंदुओं पर 17 दिसंबर को सुनवाई की जाएगी। सरकार की ओर से अभियोजन संचालन अपर विशेष लोक अभियोजक ईश्वरचंद्र झा और विशेष लोक अभियोजक वासुदेव प्रसाद साह ने किया। सहायक के रूप में अखिलेश भारती है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...