भभुआ, फरवरी 25 -- जिले के अखिनी, बड़ौरा, कर्मनाशा, मोहनियां, सिकरी सिकरवार, शहबाजपुर सहित कई जगहों पर चेकनाका बना पुलिस और उत्पाद विभाग की टीम कर रही वाहनों की जांच होली को लेकर शराब की खेप रोकने के लिए चेकपोस्ट पर निगरानी तेज पुलिस और उत्पाद विभाग अधिकारियों ने गठित की स्पेशल पुलिस टीम ग्राफिक्स 10262 लीटर अंग्रेजी शराब जब्त हुई है जनवरी में 3794 लीटर अंग्रेजी शराब बरामद की गई फरवरी में (पेज तीन की लीड खबर) भभुआ, हिन्दुस्तान संवाददाता। कैमूर में शराब बरामदगी को लेकर पुलिस और उत्पाद विभाग ने विशेष अभियान शुरू किया। होली को लेकर शराब की खेप लानेवालों को रोकने के लिए चेकपोस्ट पर निगरानी तेज कर दी गई है। इसके लिए पुलिस और उत्पाद विभाग के अधिकारियों ने विशेष टीम गठित की है। चेकपोस्ट के अलावा सड़क और नदी-नहर के रास्ते पर भी पुलिस की ड्यूटी लगाई ...