बक्सर, नवम्बर 12 -- पेज तीन के लिए ---- बक्सर, विधि संवाददाता। शराब बरामदगी के मामले में तीन लोगों को पांच-पांच साल जेल की सजा सुनाई गई है। तीनों पर एक-एक लाख रुपये का जुर्माना भी लगाया गया है। घटना 20 जुलाई 2022 की है। उत्पाद विभाग के निरीक्षक रंजीव कुमार झा की टीम ने राजपुर थाना के देवल चौकी क्षेत्र में छापेमारी कर सगरांव-मगरांव निवासी स्व भद्र राय के पुत्र झुन्ना राय, श्रीराम उपाध्याय के पुत्र नीरज उपाध्याय और महेंद्र राय के पुत्र टुनटुन राय को अवैध शराब के साथ पकड़ा था। तीनों शराब के नशे में पाए गए थे। इस मामले की सुनवाई विशेष उत्पाद न्यायालय द्वितीय में चल रहही थी। मामले की सुनवाई के बाद न्यायाधीश सोनेलाल रजक ने तीनों को दोषी पाते हुए पांच-पांच साल जेल की सजा सुनाई। हरेक पर एक-एक लाख का जुर्माना भी लगाया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.