ललितपुर, फरवरी 3 -- ललितपुर। नशाखोरी खिलाफ महिलाओं ने मोर्चेबंदी शुरू कर दी है। मंगलवार को जीरोन ग्राम पंचायत से जिला मुख्यालय आई महिलाएं ने शराब की दुकान बंद करने की मांग को लेकर घंटाघर प्रांगण में धरना दिया और जाम भी लगाया। इन महिलाओं ने कलेक्ट्रेट में अफसरों को इस संबंध में एक ज्ञापन सौंपा। थाना जाखलौन क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम जोरोन में देसी शराब की दुकान का संचालन किया जा रहा है। लेकिन इस गांव की महिलाएं भी गांव में शराब की दुकान नहीं चाहती, जिसको लेकर वह पिछले करीब चार महीना से लगातार प्रदर्शन कर रही हैं और जिला प्रशासन को ज्ञापन देकर अपने गांव से शराब की दुकान हटाने की मांग कर रही हैं। मंगलवार को शराब की दुकान हटाने को लेकर करीब दो दर्जन से अधिक महिलाएं कलेक्ट्रेट परिसर पहुंची, जहां उन्होंने धरना प्रदर्शन किया और अफसरों को ज्ञापन दे...