एटा, अप्रैल 6 -- उत्तर प्रदेश में पूर्ण शराब बंदी लागू करने की मांग को लेकर अभाकुक्ष फाउंडेशन कार्यकर्ताओं ने सोमवार को तहसील जलेसर में एसडीएम भावना विमल को ज्ञापन सौंपा है। उत्तर प्रदेश और जनपद में नशामुक्त समाज और खुशहाली लाने के संकल्प के साथ अभाकुक्ष फाउंडेशन कार्यकर्ताओं ने एसडीएम जलेसर को ज्ञापन सौपा है, जिसमें बताया है कि उत्तर प्रदेश में गुजरात और बिहार की तर्ज पर 'पूर्ण शराबबंदी' लागू की जाए। शराब के कारण समाज पर पड़ने वाले दुष्प्रभावों की ओर प्रशासन का ध्यान आकर्षित किया। प्रदेश में पूर्ण शराबबंदी को ठोस कार्ययोजना बनाई जाए। शिक्षण संस्थानों, धार्मिक स्थलों के 500 मीटर के दायरे में शराब की दुकानों को तत्काल प्रभाव से बंद किया जाए। प्रदेश अध्यक्ष नरेन्द्र सिंह कुशवाहा, प्रेम शंकर कुशवाहा, अमित कुमार, अमन कुमार, गौरव कुमार, सत्यपाल...