बांदा, अक्टूबर 4 -- बांदा। जनता दल (यू) शराब बंदी के लिए सड़क पर उतरेगी। बुंदेलखंड प्रभारी शालिनी सिंह ने कहा कि जहरीली शराब ठेके के अलावा किराना की दुकानों पर बिक रही है। नवयुवकों का जीवन बर्बाद हो रहा है। प्रदेश में शराबबंदी करने के लिए बिहार की तरह नौ अक्टूबर को बबेरू तहसील परिसर में विरोध प्रदर्शन होगा। एसडीएम का घेराव करते हुए उन्हें मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन सौंपा जाएगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...