छपरा, मार्च 14 -- मशरक प्रखंड कार्यालय सभागार में पंचायत प्रतिनिधि एवं अधिकारियों संग की बैठक फोटो- 11- मशरक में शुक्रवार को देर शाम शराब बंदी को लेकर जनप्रतिनिधियों एवं अन्य के साथ बैठक करते डीएम एवं डीडीसी मशरक, एक संवाददाता। मशरक थाना अंचल में शराब से मौत और बीमार होने पर जिला प्रशासन पूरी तरह एक्शन में है । शुक्रवार की शाम मशरक प्रखंड कार्यालय सभागार में डीएम वैभव श्रीवास्तव व उप विकास आयुक्त लक्ष्मण तिवारी ने शराबबंदी के बावजूद ग्रामीण क्षेत्र में अवैध शराब निर्माण , भंडारण व बिक्री की सूचना लेकर कड़ी आपत्ति जतायी। डीएम ने बैठक में शामिल सभी पदाधिकारियों से फीडबैक लिया और इस दिशा में महत्वपूर्ण सूचनाएं व जानकारी भी साझा की। बैठक में उपस्थित प्रखंड के सभी जन प्रतिनिधि , जीविका दीदियों , पीडीएस डीलर्स , आंगनबाड़ी कार्यकर्ता , एएनएम से ...