दरभंगा, जनवरी 29 -- बहेड़ी। स्थानीय थाना क्षेत्र के मेनकोपट्टी गांव के पास बोरा में बाइक से देसी शराब की पैकेट भर कर जा रहे तस्कर पुलिस को देखते ही बोरा फेंक कर भाग निकला। थानाध्यक्ष सूरज कुमार गुप्ता ने बताया कि अज्ञात शराब तस्कर के विरुद्ध बिहार राज्य मद्य निषेध एवं उत्पाद अधिनियम के तहत मामला दर्ज करते हुए जांच पड़ताल शुरू कर दी गई है। मौके से शराब तस्कर फरार हो गया जिसे पकड़ने के लिए छापेमारी की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...