जमुई, अप्रैल 24 -- जमुई। हिन्दुस्तान प्रतिनिधि बिहार में शराबबंदी का फायदा बताने वाले दो शिक्षक समेत चार लोगों को पुलिस ने हिरासत में लिया है। मंदिर के पीछे सभी शराब के नशे में द जुआ खेलते पाए गए। शराब पिए जाने की भी पुष्टि हुई। पुलिस ने घटनास्थल से कुछ पैसे भी बरामद किए हैं। इस मामले में शिक्षक को हिरासत में दिया गया है। घटना जमुई जिले के खैरा से जुड़ा हुआ है। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए शिवडीह मंदिर के पीछे संचालित जुए के अड्डे का भंडाफोड़ किया है। छापेमारी के दौरान पुलिस ने चार जुआरियों को रंगे हाथ गिरफ्तार किया। दो शराब के नशे में भी पाए गए। यह भी पढ़ें- महावीर स्थान के पास नशेड़ियों व जुआरियों से परेशानी थानाध्यक्ष मिंटू कुमार सिंह के निर्देश पर अवर निरीक्षक गौतम कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम ने यह कार्रवाई की। पुलिस ने 21 अप्रैल की ...