हाथरस, मार्च 29 -- शराब पीने से रोकने पर पिता पुत्र को पीटा -(A) शराब पीने से रोकने पर पिता पुत्र को पीटाहाथरस। चंदपा क्षेत्र के गांव नगला कलू में एक पिता पुत्र को गांव के ही चार लोगों ने घर के अंदर घुसकर मारापीटा। हमलावर उनके घर के सामने शराब पीते थे। इसका पिता पुत्र विरोध कर रहे थे।नगला कलू निवासी रहीस पुत्र साहब सिंह ने मुकदमा दर्ज कराते हुए कहा है कि उनके गांव के चार लोग विजय सिंह, फिरोज, रिकू और सोहिल उनके घर के सामने बैठकर शराब पीते थे। उनके पिता साहब सिंह ने विरोध किया तो गांव के चारों लोगों ने घर में घुसकर मारपीट की। चारों लोग जान से मारने की धमकी देते हुए भाग निकले।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...