हापुड़, जुलाई 1 -- कोतवाली क्षेत्र के फौजी धर्म कांटे के सामने कार में बैठकर शराब पी रहे कुछ युवकों को रोकना पार्किंग कर्मचारियों को भारी पड़ गया। आरोप है कि शराब पीने से मना करने पर युवकों ने अपने कई साथियों को मौके पर बुला लिया और पार्किंग कर्मचारियों के साथ जमकर मारपीट की। हमलावरों ने कर्मचारियों को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा, जिससे अफरा-तफरी मच गई। घटना में सोनू और दानिश गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पूरी वारदात आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई है। घटना के बाद पीड़ित पक्ष ने पुलिस से कार्रवाई की मांग की है। कोतवाली पुलिस का कहना है कि मामले की जानकारी मिली है और सीसीटीवी फुटेज सहित अन्य साक्ष्यों के आधार पर जांच की जा रही है। जांच पूरी होने के बाद दोषियों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की ज...