नई दिल्ली, फरवरी 19 -- नई दिल्ली, का.सं.। शाहदरा के कैलाश नगर इलाके में शराब पीने का विरोध करने पर युवक पर जानलेवा हमला करने का मामला सामने आया है। नौ फरवरी की रात नशे में धुत युवकों ने शास्त्री पार्क निवासी 35 वर्षीय रोहित त्रिपाठी पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया। मामले में पुलिस ने 23 वर्षीय कोहिनूर को गिरफ्तार किया है। वारदात के बाद वह लोनी, गाजियाबाद के एक नशा मुक्ति केंद्र में छिप गया था। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर गिरफ्तारी हुई। पुलिस अन्य आरोपियों की तलाश में जुटी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...