कौशाम्बी, मई 4 -- संदीपनघाट थाना क्षेत्र के काजीपुर गांव निवासी पिंटू कुमार पुत्र सोहन लाल ने बताया कि दो मई की रात वह चरवा के बहादुरपुर निमंत्रण में शामिल होने गया था। भोजन करके लौटते वक्त गांव के बाहर स्थित प्राइमरी स्कूल के समीप बाइक खड़ी कर शौच करने लगा। वहीं पास में कुछ युवक शराब पी रहे थे। स्कूल के पास शराब पीने से मना करने पर युवकों ने गाली देते हुए पिटाई शुरू कर दी। बीच-बचाव करने पहुंचे बहादुरपुर निवासी महेंद्र को भी पीटा। पीड़ित ने दो युवकों को पहचान लिया। वह बहादुरपुर के ही कुलदीप व सूरज हैं। मामले की शिकायत पर रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस ने कहा कि आरोपों की जांच कराई जा रही है। यह भी पढ़ें- पड़ोसियों ने युवक को पीटा, केस दर्ज

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...