बरेली, मार्च 6 -- होली की रात शराब पीने से मना करने पर एक दबंग ने एक युवक को गोली मार दी। गोली उसके पैर में लगने से वह घायल हो गया। सूचना पर पहुंचे परिजनों ने उसे सीएचसी में भर्ती कराया। जहां से उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। घायल युवक के भाई ने नवाबगंज थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। नवाबगंज थाना क्षेत्र के मोहम्मदपुर गांव में रामबाबू परिवार के साथ रहते हैं। मंगलवार की रात वह गांव के बाहर खड़े थे। आरोप है, इसी बीच गांव का हरिशंकर उर्फ गुड्डा अपनी कार से बरखन गांव की ओर से वहां आया और उसके पास कार रोक कर उसके ऊपर शराब पीने का दबाव बनाने लगा। उसने विरोध किया तो जाति सूचक शब्द बोलते हुए तमंचे से गोली मार दी। गोली उसके दाहिने पैर में लगने से वह बेहोश होकर जमीन में गिर गया। जिसकी खबर परिजनों को मिली तो उन्होंने उसे सीएचसी में भर्ती कराया। जहां...